केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की भगवान श्री राम से की तुलना, कांग्रेस ने दर्ज किया अपना विरोध

By सुयश भट्ट | Oct 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में श्री राम को लेकर राजनीति एक बार फिर जोरों पर है। इसी कड़ी में ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राम नवमी के दिन मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की तुलना प्रभु राम से ही कर दी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का नाम प्रभु और राम है। यह प्रभुराम हैं। और यही कारण है कि इनकी कृपा और लीला के कारण 6 करोड़ के बजट की मांग की जगह जनता को 20 करोड़ की मंजूरी प्रभु राम ने खुद दी है।

वहीं इस बयान पर कांग्रेस विधायक सतीश शिकरवार ने विरोध दर्ज किया और कहा कि प्रभु श्री राम पर किसी भी बीजेपी नेता की ठेकेदारी नहीं है। भगवान श्रीराम से किसी की तुलना नहीं हो सकती।

इसे भी पढ़ें:पद की लालसा किये बगैर सदैव देशसेवा में लगी रहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया 

उन्होंने कहा कि भगवान राम और कहां ये मंत्री जी। यदि प्रभु राम चौधरी जी जनता के लिए काम करेंगे तो उनकी तारीफ जरूर होगी, लेकिन उनकी प्रभु राम से तुलना करना यह ठीक नहीं है।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद पीड़ितों की मदद के लिए 50 Mental Health विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स