केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में तीन गुणा बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में बढ़ कर तीन गुणा हो गई जबकि इसी समयावधि के दौरान उनकी पत्नी की संपत्ति बढ़ कर चार गुणा हो गई। वर्ष 2014-15 में ओराम की वार्षिक आय 8.68 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर 13.23 लाख रूपये हो गई। ओराम ने सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जिसके साथ दिये गये हलफनामे में यह जानकारी सामने आई।

हलफनामे में बताया गया है कि भाजपा के आदिवासी नेता की पत्नी झिंगिया ओराम की संपत्ति 2014-15 में 4.47 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर7.60 लाख रूपये हो गयी। ओराम के पास करीब 80,530 रूपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 50,650 रूपये की नकद राशि है।

इसे भी पढ़ें: स्विफ्ट नियमों के उल्लंघन को लेकर पीएनबी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत