केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2024

मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बांद्रा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गोयल अभी राज्यसभा में सदन के नेता हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने दावा किया कि कांग्रेस बिना किसी नेतृत्व या नीति के एक ‘‘नाकाम’’ पार्टी है। 

 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में आग लगने से कैदी वाहन जलकर राख, कैदी सुरक्षित


कांग्रेस ने अभी तक मुंबई उत्तर सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले दो साल में राज्य सरकार और 10 साल में केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि गोयल की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन मुंबई में सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मुंबई में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

नई सरकार बनने के बाद पहली बार बोधगया पहुंचे CM नीतीश, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से लेकर डीसीपी तक 9,248 पद हैं रिक्त, केंद्र ने संसद को किया सूचित

राहुल गांधी, कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्शों के विरोधी, मनरेगा विवाद पर भाजपा के सीआर केसवन ने उठाए सवाल

भारतीय सेना का अपमान, भाजपा पार्षद सादिनेनी यामिनी शर्मा ने पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर साधा निशाना