पेट्रोल कीमत घटाने पर केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- ‘आने वाले समय में देखेंगे, क्या हो सकता है’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

नयी दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे। पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय पर पेट्रोल कीमतों पर विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए हालांकि कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।”

इसे भी पढ़ें: Indian Navy ने हिंद महासागर में चीन से बढ़ती चुनौतियों के बीच अरब सागर में अभ्यास किया | WATCH VIDEO

उन्होंने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक’ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है। उन्होंने अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है। हम जैसे आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।”

इसे भी पढ़ें: 'तेज़ी से आगे बढ़ रहा है भारत', राजनाथ बोले- 2027 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाएगा

भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने सुनिश्चित किया है कि 22 अप्रैल से तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी सुनिश्चित करेगी कि ग्राहकों को परेशानी ना हो। पुरी ने विपक्ष पर ‘रेवड़ी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सब कुछ ‘मुफ्त’ में देने की पेशकश कर सकता है, लेकिन ऐसे में मुफ्तखोरी की राजनीति खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आखिर खामोश क्यों हैं दुनिया के लोग?

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनने से रोको, 3-4 बच्चे पैदा करें हिंदू, Navneet Rana का बयान, Congress और AIMIM ने किया पलटवार

सिडनी हमले से विश्व में और बढ़ेंगी मुसलमानों की मुसीबतें

FTA पर कुछ नहीं सुनूंगा...भारत के लिए अपने ही विदेश मंत्री से भिड़ गए न्यूजीलैंड के PM