दिल्ली के स्कूली शिक्षा पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, सिसोदिया ने ऐसे किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 04, 2022

एक ओर जहां दिल्ली सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा करती हैं। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली के शिक्षा व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए हैं। नेशनल अचीवमेंट सर्वे रिपोर्ट 2021 को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली सरकार पर कई प्रश्न खड़े किए। वहीं दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का भी पलटवार आ गया। अपने ट्वीट में अन्नपूर्णा देवी ने लिखा कि दिल्ली सरकार की समस्या यह है कि इन्होंने काम कम किया, प्रचार ज्यादा, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में। आत्ममुग्धता लाईलाज बीमारी है, जिससे "आप" ग्रसित हैं। धूल "आप" के चेहरे पे है और "आप" आईने को दोष दिए जा रहे हैं। NAS ने जो दिखा, वही दिखाया। आपका पैबंद दिख गया, तो "आप" खफा हुए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देशभक्ति बजट के तहत शहर भर में 500 तिरंगे लगाएगी दिल्ली सरकार

सिसोदिया ने लिखा कि आज जनसंवाद में लोगों ने खुलकर बोला कि 27 साल में गुजरात में सरकारी स्कूलों को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया। सरकारी स्कूल बंद करके प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दिया। यहाँ तक कि जिन नेताओं को सरकारी स्कूल ठीक करवाने थे उन्होंने खुद अपने प्राइवेट स्कूल खोल लिए। देश भर के शिक्षामंत्री शिक्षा सम्मेलन में गुजरात आए तो पूरा एक दिन राज्य सरकार ने अपनी उपलब्धियों को दिखाने के लिए रखा. लेकिन दुःख की बात है कि शिक्षामंत्रियों को एक भी स्कूल राज्य सरकार नहीं दिखा पाई।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश