मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भेंट करने के बाद कल्याण सिंह को देखने SGPGI पहुंची स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

लखनऊ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। एक सरकारी बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। ईरानी ने यहां संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह से मिलकर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

इसे भी पढ़ें: सिरीशा बंदला के दादाजी ने कहा- वह हमेशा आसमान में उड़ने का सपना देखती थी

वहीं, अमेठी से मिली रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा स्थगित हो गया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बताया कि पार्टी संबंधी एक बैठक में व्यस्त होने के कारण स्मृति ईरानी इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकीं।

प्रमुख खबरें

Thane Court ने बच्ची से दुष्कर्म के दोषी चौकीदार को सुनाई अंतिम सांस तक उम्रकैद

Xi Jinping, Trump और Putin की ऐतिहासिक बैठक की तैयारी में जुटा China

Ghaziabad की Vasundhara पुलिस चौकी में देर रात धमाका, डिलीवरी एजेंट घायल

Punjab में Congress और AAP की जंग स्वाभाविक, Derek OBrien बोले- BJP को खुश होने की जरूरत नहीं