जनआशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, दोनों सदन न चलने के पीछे कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

By सुयश भट्ट | Aug 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक ने दोनों सदन नहीं चलने देने के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय मंत्री अपने प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। लोकसभा सत्र में कांग्रेस ने गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया। विपक्ष ने संसद को चलने नहीं दिया। नए मंत्रियों को दायित्व दिया जाता है तो लोकसभा में फिर राज्यसभा में परिचय कराया जाता है। लेकिन विपक्ष ने शोर शराबा किया और पीएम को परिचय नहीं कराने दिया। इसलिए आशीर्वाद यात्रा निकालने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि सब वर्गों को मंत्रिमंडल में जगह देकर काम करने का अवसर दिया। विपक्ष नहीं चाहता था ओबीसी, अनुसूचित जाति के लोगों को मंत्री बनाया जाए, इसकी जानकारी सबके बीच पहुंचे, इसलिए अब मंत्री जनता के बीच जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। मोदी की सरकार में जो काम किये जा रहे हैं, विपक्ष अपने दायित्वों से पीछे हटकर शोर शराबा कर रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में पहली बार विभाजन विभीषिका मनाया गया। जिन परिवारों ने अपने सामने अपनों को खोया था विभाजन के समय, उनका दर्द समझा, पूरे देश मे विभाजन विभीषिका मनाने का फैसला लिया। कांग्रेस ने आरक्षण का नहीं सोचा, मोदी सरकार में इसे बढ़ाया गया। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचा, मोदी सरकार के दिल में जनता घर बना चुकी है। 

इसे भी पढ़ें:जनता के आशीर्वाद से अविरल चलेगी भाजपा की विजय यात्रा - अनुराग ठाकुर 

उन्होंने कहा कि कोरोना में गरीब परिवारों को राशन पहुंचाने का काम किया। सारे देश में अनाज वितरण का काम चल रहा है।  पूरे देश में वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। पीएम ने प्रोत्साहित करके देश मे ही वैक्सीन बनाने का काम हुआ। दूसरे देशो से मदद नहीं लेना पड़ी। देश मे 55 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। देश ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया। अक्टूबर नवंबर तक वैक्सीनशन में देश आत्मनिर्भर बन जाएगा।  देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगीं। रक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऊर्जा के क्षेत्र में 100 वीं सालगिरह पर पूरी तरह से देश आत्मनिर्भर हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बहनें देश में अपना योगदान दे रहीं हैं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज़ादी का जब 100 वां साल मनाएंगे तब ये सारे संकल्प जो बीजेपी के द्वारा लिए जा रहे हैं, पूरे होंगे, सपने साकार होंगे। देश में बढ़ती महंगाई पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकतर आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है, जिससे महंगाई को कंट्रोल कर सकें।

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Hazaribagh में बड़ा Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 खूंखार Maoist को किया ढेर

Mexican Fish Taco में लगाएं देसी तड़का, इस Quick Recipe से डिनर बनेगा शानदार

Delhi में पहली बार CAPF Leadership Conference, PM Modi करेंगे अध्यक्षता, सुरक्षा पर होगा महामंथन

Women Reservation पर Lok Sabha में गरजे Amit Shah, INDI गठबंधन बन रहा है रोड़ा