दिल्ली में पेड़ों के कटाई के ‘पागलपन’ के खिलाफ एकजुट हों: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘विकास के लिए पेड़ों की कटाई’ को लेकर आज भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘पागलपन’ के खिलाफ सभी लोग एकजुटकर होकर खड़े हों। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सहमति से भाजपा ने पिछले चार वर्षों में ‘विकास’ के लिए हजारों पेड़ काट दिए। बच्चे भी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व के लिए पेड़ महत्वपूर्ण हैं और इनकी जगह कोई नहीं ले सकता।’’उन्होंने कहा, ‘‘इस पागलपन (पेड़ों की कटाई) के खिलाफ कांग्रेस का साथ दीजिए और एकजुट होकर खड़े हो जाइए।’’

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) की कुछ परियोजनाओं के लिए करीब 16,500 पेड़ काटे जाने की योजना थी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी थी। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने एनबीसीसी पर आरोप लगाया है कि अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुये परियोजना स्थल पर अभी भी पेड़ काटे जा रहे हैं। एनबीसीसी ने इससे इंकार किया है।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav