बर्खास्त एन.एच.एम कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2021

चंडीगढ  । संयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा सैक्टर 16 स्थित जी. एम. सी. एच. हस्पताल के डायरेक्टर ऑफ हैल्थ आफिस  के सामने 178 बर्खास्त एन एच एम कर्मचारियों ने वादे अनुसार बहाली के लिए  हजारों वर्कर्स सहित रोष प्रदर्शन किया ।

 

बीते कुछ ही दिनों पहले  चंडीगढ़ के संयुक्त कर्मचारी मोर्चा  ने बर्खास्त एन.एच.एम कर्मचारियों के मुद्दे पर डायरैक्टर हैल्थ व स्वास्थ्य सचिव चंडीगढ़ प्रशासन से संयुक्त रूप से इन बर्खास्त एन. एच.एम कर्मचारियों की  बहाली के लिए मीटिंग  की थी।  वही सयुक्त मोर्चा के कन्वीनर बिपिन शेर सिंह ने बताया कि अब बात रोष पर्दर्शन  तक इसलिए बढ़ी क्यों कि डायरेक्टर ऑफ हैल्थ चंडीगढ़ प्रशासन ने हमारे साथी कर्मचारियों को बहाली का पहले आश्वाशन दिया फिर मजबूर यह कर्मचारियों ने जब कोर्ट में दस्तक दी तो शायद प्रशासन की गेहेरी नींद खुली। 

 

बिपिन ने कहा कि अभी तक इन कर्मचारियों  की इन मांगों पर  कोई संज्ञान नहीं लिया गया है और बर्खास्त कर्मचारी अभी भी अधर में लटके हुए हैं।वही बर्खास्त कर्मचारियों का कहना है कि इन कारणों वर्ष हमें मजबूरन कोर्ट के दरवाजे पर दस्तक देनी पढ़ी। ओर अब कुछ दिन पहले जब डायरेक्टर हैल्थ ने अपने बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली करने का फैसला लेने की बात मानी तो अब कोर्ट का बहाना बनाकर कर 178 बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली पर रोक लगाई जा रही है।


संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के वर्किंग कमेटी के कनवीनरस  गोपाल दत्त जोशी,सुखबीर सिंह,राजिंदर कुमार, अश्विनी कुमार, बलविंदर सिंह,बिपिन शेर सिंह के अलावा कई जन उपस्थित रहे वह प्रशशन से जल्द इस मुद्दे पर सही कार्यवाही की मांग की है।

प्रमुख खबरें

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट

Stroke Syndrome: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना आपकी सेहत को पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस, 8 मई को होगी अगली सुनवाई