संयुक्त किसान मोर्चा धान खरीद में देरी के खिलाफ पंजाब में सड़क जाम करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2024

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने धान की खरीद में कथित देरी के विरोध में रविवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पंजाब में राज्यव्यापी सड़क जाम करने की घोषणा की है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक पूरे राज्य में सड़क जाम करने का फैसला किया है। हम ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते थे, लेकिन हमें ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा...।’’

राज्य के चावल मिल मालिकों और कमीशन एजेंटों ने भी प्रदर्शन में किसान संगठन का साथ देने का निर्णय लिया है। राजेवाल ने कहा कि अगली रणनीति तय करने के लिए सोमवार को व्यापार मंडल और मजदूर संघों के साथ एक और बैठक की जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट

आजमगढ़ में डमी स्कूल रैकेट की आशंका पर Allahabad HC सख्त, यूपी सरकार को जांच के आदेश

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल