संरा महासचिव रूस जाएंगे, पुतिन और लावरोव से मुलाकात करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

संयुक्त राष्ट्र| यूक्रेन पर रूस के हमले के दो महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस अगले सप्ताह मॉस्को की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले, गुतारेस ने इस सप्ताह पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को पत्र लिखकर मॉस्को और कीव में उनकी अगवानी करने तथा यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए कदम उठाने पर चर्चा करने को कहा था।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता कार्यालय की ओर से कहा गया है कि गुतारेस 26 अप्रैल को मॉस्को जाएंगे। बयान के मुताबिक, संरा महासचिव रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के साथ बैठक करेंगे और साथ में भोजन करेंगे।

गुतारेस 26 अप्रैल को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Indian Navy Maritime Security Shield! नहीं थमेगी देश की रफ़्तार! भारतीय नौसेना ने घेरा उत्तरी अरब सागर, सुरक्षित की भारत की एनर्जी लाइफलाइन

मोदी ने गारंटी पूरी की...LPG वालों के लिए खुशखबरी, समुद्र का सीना चीरकर कैसे धड़ाधड़ पहुंच रहे टैंकर

Kabul Air Strike | काबुल नरसंहार पर Rashid Khan का गुस्सा! पाकिस्तान पर लगाया युद्ध अपराध का आरोप, बोले- यह घिनौनी हरकत है

सेल्फ-स्टार्ट फेल और बाइक में किक भी नहीं? ऐसे करें तुरंत स्टार्ट