संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने लीबिया में युद्ध तुरंत रोकने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने त्रिपोली के पास बढ़ती सैन्य गतिविधियों की सोमवार को कड़ी आलोचना की और लीबिया में युद्ध तुरंत बंद करने को कहा। गौरतलब है कि गुतारेस की इस अपील से ठीक पहले कमांडर खलीफा हफ्तार के बलों ने राजधानी त्रिपोली से पूर्व में स्थित मितिगा हवाईअड्डे पर हवाई हमले किए थे।

इसे भी पढ़ें: व्यापार उदारीकरण की आगे की राह कठिन और चुनौतीपूर्ण - डब्ल्यूटीओ

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुतारेस ने ‘‘तनाव को कम करने और चौतरफा संघर्ष की शुरुआत से बचने के लिए सभी सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने का अनुरोध किया है।’’

इसे भी पढ़ें: घरेलू मांग की बदौलत भारत की आर्थिक वृद्धि तेज, निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत-विश्वबैंक

उन्होंने सैन्य अभियानों और त्रिपोली के भीतर तथा आसपास जारी युद्ध, मितिगा हवाईअड्डे पर लीबियन नेशनल आर्मी के हवाई हमले की कड़ी आलोचना की।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल