United Nations Day 24 अक्टूबर: विश्व शांति के लिए हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

1851 : कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत। 1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म। 1921 : देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म।

‘‘कॉमन मैन’’ के जरिये देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी। 1945: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना। 1954 : महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन।

1984 : भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई। 1997 : केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई।

बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया। 2000 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का निधन। 2003 : ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी।

इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी। 2004 : ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया। 2013 : सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।

2017 : प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन। 2022 : म्यामां में जातीय समूह के समारोह के दौरान सेना के हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत। 2024: गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजराइल के हमले में 17 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

25 या 26 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा? नोट करें पूजा विधि और अमृत वर्षा का समय

Cyclone Champi: ताइवान में तेज आंधी-बारिश से भारी तबाही, 350 लोग घायल और एक की मौत

एक और एपिक फ्यूरी के लिए तैयार रहें..., अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की ईरान को कड़ी चेतावनी, क्यूबा को भी दी धमकी

Rajasthan में भ्रष्टाचार के 21 मामलों में 27 अधिकारियों पर केस चलाने की मिली मंजूरी