संयुक्त राष्ट्र ने चेताया, रूस-यूक्रेन युद्ध से विकासशील देशों को खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

संयुक्त राष्ट्र|  संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यबल ने अपनी नयी रिपोर्ट में चेताया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से कई विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था के चरमराने का खतरा है, क्योंकि ये देश खाद्य वस्तुओं व ईंधन की और अधिक कीमतों का सामना करने के चलते ज्यादा मुश्किल आर्थिक दौर से गुजर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को यह रिपोर्ट जारी की।

उन्होंने कहा कि 107 देश खाद्य, ऊर्जा और आर्थिक संकट के कम से कम एक कारक, जबकि 69 मुल्क तीनों कारकों के मद्देनजर गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। रेबेका के मुताबिक, इन देशों को बेहद मुश्किल आर्थिक दौर का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें उबारने के लिए कोई बाहरी वित्त पोषण नहीं है, किसी वित्तीय सहयोग की कोई गुंजाइश भी नहीं है।

रिपोर्ट में देशों से खुले बाजारों के जरिये खाद्य वस्तुओं और ईंधन का एक स्थिर प्रवाह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से पूंजी का अधिक प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी