यमन में युद्ध विराम के लिये जहाज पर वार्ता का आयोजन करेगा संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2019

संयुक्त राष्ट्र। यमन में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख संघर्ष विराम के लिए सरकार और हुती विद्रोहियों के बीच एक जहाज में महत्वपूर्ण वार्ता का आयोजन करेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि नीदरलैंड के सेवानिवृत्त जनरल पैट्रिक कैम्माएर्ट पहले लाल सागर में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे, फिर वह हुदैदा तट पर लौटकर हुती के वार्ताकारों का इंतजार करेंगे, जो रविवार को वहां पहुंच रहे हैं।

बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष दिसंबर में स्वीडन में हुये एक समझौते को लागू करने के लिए अगला कदम उठाने पर चर्चा करेंगे। समझौते को लागू करने के लिए यह एक संयुक्त समिति की तीसरी बैठक है, जिसमें हुदैदा में संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था।

इसे भी पढ़ें- चीन के साथ व्यापार घाटा को बरकरार नहीं रहने दे सकते: ट्रंप

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal