United States ने एक और लातिन अमेरिकी मादक पदार्थ गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने मंगलवार को एक और लातिन अमेरिकी मादक पदार्थ गिरोह को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया, जिससे उसके सदस्यों पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है और उनके खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई का रास्ता भी खुल गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘क्लान डेल गोल्फो कोलंबिया में सार्वजनिक अधिकारियों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सैन्य कर्मियों और आम नागरिकों पर आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार है।’’

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सितंबर में ट्रंप प्रशासन ने लगभग 30 वर्षों में पहली बार कोलंबिया को मादक पदार्थ विरोधी सहयोग में विफल देशों की सूची में डाला था। यह अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी के लिए कड़ी फटकार मानी गई, जो कोकीन उत्पादन में हालिया बढ़ोतरी और कोलंबिया के वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के साथ बिगड़ते संबंधों को दर्शाती है।

अमेरिका ने मादक पदार्थ गिरोहों को फलने-फूलने देने के आरोप में अक्टूबर में पेट्रो पर भी प्रतिबंध लगाए थे। करीब 9,000 लड़ाकों वाले ‘क्लान डेल गोल्फो’ समूह को ‘एजीसी’ के नाम से भी जाना जाता है।

यह 1990 और 2000 के दशक में मार्क्सवादी गुरिल्लाओं से लड़ने वाले दक्षिणपंथी अर्धसैनिक समूहों से विकसित हुआ। एक सरकारी एजेंसी ‘ह्यूमैन राइट्स डिफेंडर्स ऑफिस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह समूह कोलंबिया की लगभग एक-तिहाई नगरपालिकाओं में सक्रिय है और उस पर बच्चों की भर्ती जैसे गंभीर आरोप भी हैं।

प्रमुख खबरें

शांति वार्ता हुई भंग! ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, जवाब में अमेरिका ने किश्म द्वीप पर बोला हमला | Middle East War

Quetta Train Blast के बाद पाकिस्तान सेना का एक्शन, Balochistan में किया बड़ा एनकाउंटर, 17 आतंकवादी ढेर

आजमगढ़ से पाक समर्थित संदिग्ध की गिरफ्तारी पर सियासत तेज: ओम प्रकाश राजभर का सपा पर तीखा हमला

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights