Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026

अमेरिका ने इरिट्रिया की सत्ताधारी पार्टी और सेना पर लगाए गए उन प्रतिबंधों को हटा लिया है, जिन्हें पिछली बाइडन सरकार ने लागू किया था। अमेरिकी वित्त विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गयी। उत्तरी इथियोपिया के तिग्रे इलाके में हिंसक संघर्ष के दौरान मानवीय और मानवाधिकार संबंधी चिंताओं को देखते हुए 2021 में ये प्रतिबंध लगाए गए थे।

मंत्रालय के ‘विदेशी संपदा नियंत्रण कार्यालय’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इरिट्रिया के कुछ लोगों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, जिनमें एक अहम वित्तीय अधिकारी हागोस गेब्रेहिवट भी शामिल हैं। सत्ताधारी पार्टी से जुड़ी ‘रेड सी ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन’ पर लगे प्रतिबंध भी हटा दिए गए। इरिट्रिया के सूचना मंत्री येमाने गेब्रेमेस्केल ने कहा कि ये प्रतिबंध बेबुनियाद थे और इनसे उनके देश को काफी नुकसान पहुंचा।

गेब्रेमेस्केल ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, “इस मामले में, हम ट्रंप प्रशासन के इस कदम और सुधारात्मक उपायों का स्वागत करते हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?

Bangkok से Bali तक दिखा भारतीय संस्कृति का असर, विदेशों में स्थापित हैं प्राचीन Ganesh Mandir

मौका देख हूतियों ने किया ऐसा तबाह, सऊदी ने जारी किया थ्रेट अलर्ट

चेहरे के हर छोटे दाने नहीं होते Acne, दबाने या फोड़ने से बढ़ सकती है सूजन