बर्थडे स्पेशल: 16 साल की उम्र में पढाई छोड़ की थी बॉलीवुड में एंट्री, जानिए काजोल से जुड़ी ख़ास बातें

By प्रिया मिश्रा | Aug 05, 2020

अपनी चार्मिंग स्माइल और ज़बरदस्त एक्टिंग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। साल 1992 में जब काजोल ने अपना डेब्यू किया था तब वे स्कूल में पढ़ती थीं और अपने फ़िल्मी कॅरियर के लिए उन्होंने पढाई छोड़ दी थी। अपने 28 साल के फ़िल्मी कॅरियर में काजोल ने बहुत सी सुपरहिट फिल्में की हैं। आज भी उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का डायलॉग 'जा सिमरन जा...जी ले अपनी ज़िंदगी' बहुत फेमस है। काजोल ने अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड जगत में नाम कमाया और आज वे बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

काजोल का बॉलीवुड से रिश्ता काफी पुराना है। वे मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और फिल्म निर्देशक शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की नानी शोभना समर्थ और मौसी नूतन भी अपने ज़माने की बेहतरीन अदाकारा थीं। काजोल की बहन तनीषा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड से कनेक्शन होने के बावजूद भी काजोल ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई।

16 साल की उम्र में की थी फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत

काजोल ने 1992 में 16 साल की उम्र में फिल्म बेखुदी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर कमल सदाना उनके अपोजिट रोल में थे लेकिन यह बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास चली नहीं। इसके बाद 1993 में काजोल को शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी के साथ बाज़ीगर मूवी में काम करने का मौका मिला और फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के बाद काजोल का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में जुड़ गया। बॉलीवुड में 28 साल के अपने फिल्मी सफर में काजोल ने रोमांटिक, कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा जैसी कई तरह की फिल्में की हैं जो दर्शकों ने खूब पसंद भी की। साल 1997 में गुप्त मूवी में काजोल ने पहली बार नेगेटिव रोल किया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

1999 में अजय देवगन से की थी शादी

काजोल की शादी बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन से हुई है। फिल्म गुंडाराज के सेट पर दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी और 24 फरवरी 1999 को दोनों ने शादी कर ली थी। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं- बेटी न्यासा और बेटा युग। काजोल जितनी उम्दा एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन माँ भी हैं। वे अपनी फैमिली और बच्चों के साथ भी पूरा समय बिताती हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत पर मुंबई पुलिस का चौंकाने वाला रवैया! बिहार सरकार ने कर दी CBI जांच की सिफारिश

शाहरुख़ खान के साथ की हैं कई सुपरहिट फिल्में

काजोल ने अपने फ़िल्मी कॅरियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में की हैं। साल 1998 में काजोल की 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बैक तो बैक सुपरहिट रही थीं- सलमान खान के साथ फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या', अजय देवगन के साथ फिल्म 'प्यार तो होना ही था', शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कुछ कुछ होता है', और फिल्म 'दुश्मन', जिसमें काजोल पहली बार डबल रोल में नजर आई थीं। शाहरुख़ खान के साथ काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही खूब पसंद किया है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं जैसे बाज़ीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, कभी ख़ुशी कभी गम और माय नेम इज़ खान। दोनों ने आखिरी बार 2015 में फिल्म दिलवाले में एक साथ काम किया था।

इसे भी पढ़ें: यारों से हुआ प्यार ब्रेकअप के बाद भी खत्म नहीं होता, ऐसी दोस्ती की मिसाल देती है विद्युत जामवाल की 'यारा'

करण जौहर मानते हैं काजोल को अपना लकी चार्म

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। करण का मानना है कि उनकी जिस भी फिल्म में काजोल होती हैं वह फिल्म हिट हो जाती है। अगर किसी फिल्म में काजोल का लीड रोल ना हों तो केमियो ज़रूर होता है।

भगवान शिव को मानती हैं

काजोल भगवान शिव को मानती हैं और इसीलिए वे हाथ में एक हीरे की अंगूठी पहने रहती हैं जिसमें 'ॐ' बना हुआ है। काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह अंगूठी काजोल को उनके पति अजय देवगन ने फिल्म इश्क के सेट पर एंगेजमेंट रिंग की तरह पहनाई थी।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर