बंगाल के कूचबिहार में अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के नेता को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कूचबिहार प्रखंड-2 पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष राजू डे बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे झिनईडांगा इलाके के पास हुए हमले में घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि कार में सवार होकर आए बदमाश वाहन छोड़कर भाग गए, जिसे जब्त कर लिया गया है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करवाया है। भाजपा ने इस आरोप को खारिज करते हुए हमले को तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा बताया है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका