उन्नाव दुर्घटना सुनियोजित साजिश व कानून का मखौल उड़ाने वाली घटना: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता के साथ हुई कार दुर्घटना को उसका सफाया करने की सुनियोजित कोशिश करार दिया। केजरीवाल ने कांवरियों के स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ यह सुनियोजित साजिश है और घटना कानून का मखौल उड़ाती है।’’ आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इंसाफ मिलने के बजाय पीड़ित परिवार के सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। सरकार और देश को पीड़िता का समर्थन करना चाहिए और आरोपियों को अवश्य सजा मिलनी चाहिए।’’ उत्तर प्रदेश के भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर बलात्कार कांड में आरोपी हैं और उन्हें पिछले साल 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। 

रविवार को जब बलात्कार पीड़िता, उसकी दो रिश्तेदार और वकील कार से जा रहे थे तब रायबरेली में एक तेज ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। उनके रिश्तेदारों की इस हादसे में जान चली गयी। पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हुए।  केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता और उसके परिवार का सफाया करने का यह प्रयास पूर्व नियोजित साजिश और विधि के शासन का मखौल जान पड़ता है। कैसे कोई सभ्य समाज ऐसे राज्य प्रायोजित बर्बरता को होने दे सकता?’’ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी सोमवार को पीड़िता से मिलने लखने के एक अस्पताल में गयीं। उन्होंने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली लाया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Elections 2024 के बीच कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, Arvinder Singh Lovely ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जानें क्यों?

Iraq की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Um Fahd की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधिकारी जाँच में जुटे

Jammu-Kashmir: गोलीबारी की घटना में ग्राम रक्षा गार्ड घायल

Kerala के कोझिकोड में ऑटो चालक की हत्या, आरोपियों तलाश शुरू