Unnao rape case | कुलदीप सिंह सेंगर को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने मिली अंतरिम जमानत

By अंकित सिंह | Jan 22, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निष्कासित भाजपा के पूर्व विधायक और उन्नाव रेप केस में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को 24 जनवरी को एम्स में मोतियाबिंद सर्जरी कराने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें 27 जनवरी को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। वह इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इससे पहले कोर्ट ने सेंगर को चिकित्सा आधार पर दी गई अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से सोमवार को इनकार कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: ए राजा ने जगदंबिका पाल को लिखा पत्र, विपक्ष की ओर से जेपीसी बैठक को स्थगित करने की मांग की

राजनीतिक नेता को 20 जनवरी को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह बलात्कार के मुख्य मामले में खंडपीठ से राहत पाने में असफल रहा, क्योंकि यह पाया गया कि जमानत विस्तार के लिए उसका आवेदन पीड़िता को नहीं दिया गया था। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शालिन्दर कौर की पीठ ने कहा, उसे हिरासत में लिया जाए। बलात्कार पीड़िता के वकील ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल शीघ्र सुनवाई की मांग वाला एक आवेदन दिया गया था। इसके बाद, पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत से संबंधित मामले में न्यायमूर्ति विकास महाजन ने कहा कि खंडपीठ के रुख को देखते हुए, इस मामले में अंतरिम राहत बढ़ाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: Manipur: नीतीश कुमार ने BJP को दिया बड़ा झटका, सरकार से JDU ने वापस लिया समर्थन

न्यायाधीश ने कहा, यदि खंडपीठ ने इनकार कर दिया है, तो इससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आप आत्मसमर्पण कर दीजिए। सेंगर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने न्यायमूर्ति महाजन से कहा कि वह शाम को अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे। बलात्कार के मुख्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सेंगर को पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में उसके स्वास्थ्य के आधार पर दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई थी। बाद में राहत को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। सेंगर ने 2017 में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया था। एक अगस्त, 2019 को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर बलात्कार का मामला और अन्य संबंधित मामले को सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत