उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह को HC से मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

लखनऊ।  इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा महेश सिंह को धोखाधड़ी व कूटरचना के एक मामले में शुक्रवार को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास कुंवर श्रीवास्तव की एकल सदस्यीय पीठ ने दिया। याची के खिलाफ उन्नाव कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसमे आरोप था कि उन्होंने हत्या के प्रयास के एक मामले में उन्नाव की एक अदालत का फर्जी आदेश की कॉपी बनवाई थी।

जमानत अर्जी दाखिल कर याची की दलील थी कि उक्त आदेश सह अभियुक्त नवीन सिंह ने निकलवाया था। याची की यहदलील भी थीकि वह 22 नवम्बर 2018 से ही जेल में है जबकि मामला मैजिस्ट्रेट कोर्ट में विचारणीय है।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर