Unnao Rape Case । ओपी राजभर के बयान पर भड़कीं पीड़िता, सीएम योगी से की बर्खास्तगी की मांग

By एकता | Dec 25, 2025

उन्नाव रेप कांड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत के बाद विवाद गहराता जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक विवादित बयान देकर इस मामले में आग में घी डालने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें: Unnao Rape Case । कुलदीप सेंगर की जमानत पर संग्राम, पीड़िता ने फैसले को बताया 'काल', CBI जाएगी सुप्रीम कोर्ट

पीड़िता की मुख्यमंत्री से अपील

मंत्री के इस मजाकिया लहजे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजभर को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। 'इंडिया टुडे' से बातचीत में पीड़िता ने कहा, 'राजभर बयान देते समय हंस रहे थे। उन्हें एक रेप के आरोपी का पक्ष लेने पर शर्म आनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री जी से अपील करती हूं कि ऐसे व्यक्ति को तुरंत मंत्रालय से हटाया जाए।'

इसे भी पढ़ें: जहां था कूड़े का पहाड़ वहां अब प्रेरणा का केंद्र, लखनऊ में Rashtra Prerna Sthal के उद्धाटन पर बोले PM Modi

राजनीतिक गलियारों में हलचल

बुधवार को पीड़िता और उसकी मां ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई। इस बीच, सीबीआई ने साफ कर दिया है कि वह कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर को 15 लाख के बॉन्ड पर जमानत दी है, लेकिन वह अभी जेल में ही रहेगा क्योंकि पीड़िता के पिता की कस्टोडियल डेथ मामले में उसे मिली 10 साल की सजा अभी बरकरार है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा