बजट में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व प्रावधान: नरेंद्र सिंह तोमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। बजट 2022-23 का स्वागत करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं। तोमर ने एक बयान में कहा कि इस क्षेत्र के लिए बजट आवंटन में लगातार वृद्धि की गई है और वित्त मंत्री ने बजट में दूरदृष्टि दिखाई है। तोमर ने कहा, ‘‘बजट में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं..आने वाले 25 वर्षों में हमारा देश कैसा होगा इसकी एक झलक इस बजट में दिखाई देती है।’’ उन्होंने कहा कि बजट में कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है, तिलहन मिशन, कृषि को प्रौद्योगिकी से जोड़ने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विविधीकरण, जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की क्षमता को बढ़ाने, फसल मूल्यांकन, किसान ड्रोन, सिंचाई और कृषि विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम जोड़ने के लिए किए गए अभूतपूर्व प्रावधान कृषि क्षेत्र में एक आदर्श बदलाव लाएंगे।

प्रमुख खबरें

पढ़ाई में फिसड्डी, पर Cricket में World Champion: Captain Suryakumar Yadav ने खोला दिल का राज

TMC Candidate List 2026: टीएमसी ने जारी 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, भवानीपुर में होगा शुभेंदु अधिकारी बनाम ममता बनर्जी

Future of Computing: 11.2-इंच 3.2K डिस्प्ले और 9200mAh बैटरी, Xiaomi Pad 8 बनेगा गेम चेंजर

LPG Supply संकट पर सरकार का डबल एक्शन, विवेकपूर्ण उपयोग की अपील, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ छापे