त्योहारों, व्यस्त समय में हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि स्वीकार्य नहीं : KC Venugopal

By Prabhasakshi News Desk | Mar 07, 2025

नयी दिल्ली । संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के चेयरमैन के सी वेणुगोपाल ने कहा कि त्योहारों और अधिक मांग वाले समय में हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विमानन नियामक डीजीसीए से हवाई टिकट की दरों में इस तरह की बढ़ोतरी को नियंत्रित करने का आग्रह भी किया। संसदीय समिति के सदस्यों के साथ दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा करने के बाद वेणुगोपाल ने हवाई अड्डों पर लिए जाने वाले उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) में वृद्धि पर भी चिंता जताई।

त्योहारों और व्यस्त समय में अधिक मांग के दौरान हवाई किराये में भारी वृद्धि को लेकर चिंता बनी हुई है। संप्रग शासन के दौरान नागर विमानन राज्य मंत्री रहे वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय समिति राष्ट्रीय राजमार्गों और हवाई अड्डों पर टोल, शुल्क और विशेष रूप से यूडीएफ पर चर्चा कर रही है, जो आम आदमी को बड़े पैमाने पर प्रभावित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन सभी चीजों की गहन जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े