भारत की तमाम हस्तियों को Uorfi Javed ने छोड़ा पीछे, Paris Fashion Week की ड्रेस पहनने वाली पहली सेलेब्रिटी बनीं

By एकता | Feb 26, 2023

टीवी इंडस्ट्री में असफल होने के बाद फैशन इंडस्ट्री में हाथ आजमाने वाली उर्फी जावेद आज एक सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। सालो संघर्ष करने के बाद आखिरकार अभिनेत्री ने वो मुकाम हासिल कर ही लिया है, जिसके वो सपने देखती थीं। अनोखे कपड़ों को लेकर ट्रोल होने वाली उर्फी आज अपने इसी फैशन की वजह से ग्लैमर वर्ल्ड में उभरता हुआ नाम बनती जा रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने भारत के टॉप फैशन डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला और डर्टी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। अब उर्फी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अभिनेत्री की ये उपलब्धि क्या है? चलिए आपको बताते हैं-

हाल ही में, जुहू में एक इवेंट में उर्फी जावेद को स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री ब्लू कलर का ओवल शेप टॉप पहने नजर आई, जिसे उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया था। उर्फी ने जो टॉप पहना था, उसे मशहूर फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस टॉप को पेरिस फैशन वीक में प्रदर्शित किया गया था। उर्फी जावेद पेरिस फैशन वीक की ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय सेलेब्रिटी बन गयी हैं। इस मामले में उन्होंने भारत की तमाम जानी-मानी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान इस दिन शुरु करेंगे सलमान खान की टाइगर 3 की शूटिंग, फैंस बड़े सरप्राइज के लिए हो जाएं तैयार

इन बड़े ब्रांड के साथ काम कर चुकी हैं उर्फी

भारत की छोटी से लेकर बड़ी सभी हस्तियां फैशन इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड के साथ काम करने के सपने देखते हैं। इन्हीं सपनों को उर्फी हकीकत में जी रही है। हाल ही में, अभिनेत्री ने डर्टी मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में उर्फी काफी हॉट लग रही थी। डर्टी मैगज़ीन से पहले अभिनेत्री ने अबू जानी-संदीप खोसला की डिज़ाइन की हुई साड़ी में फोटोशूट कराया था, जो काफी दिनों तक चर्चा में भी रहा था।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ