UP : मथुरा में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चार महीने से अनशन कर रहे व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

उत्तर प्रदेश के मथुरा में ग्रामीण विकास के कार्यों से जुड़े मामलों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चार महीने से अनशन कर रहे बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में मांट के उप जिलाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि नौहझील के रहने वाले देवकीनन्दन शर्मा (66) कई वर्षों से गांव में कराए गए शौचालय निर्माण, मिनी सचिवालय, मनरेगा आदि से संबंधित विकास कार्यों से असंतुष्ट थे, जिसे लेकर उन्होंने कई शिकायतें की थीं।

कुमार ने बताया कि उनकी शिकायतों पर कई बार जिला स्तर पर जांच की गयी, जिसमें वे स्वयं भी शामिल रहे लेकिन जांच रिपोर्ट से नाराजगी जाहिर करते हुए शर्मा 12 फरवरी को अपने घर में बने मंदिर के बाहर अनशन पर बैठ गए।

अधिकारी के मुताबिक, शर्मा की मृत्यु के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसकी रिपोर्ट में उनके पेट में अन्न पाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम जब उनके परिजनों ने देवकीनन्दन शर्मा की स्थिति बिगड़ने की सूचना दी तो तुरंत उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। कुमार ने बताया कि सोमवार को भी उनकी मांगों के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पुन: जांच कराए जाने का आश्वासन दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Surat में LPG टैंकर से अवैध रीफिलिंग करते 9 लोग गिरफ्तार, 84 सिलेंडर और वाहन जब्त

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे