यूपी के कृषि मंत्री को नहीं पता अरहर की दाल का भाव, बोले, दाम 100 रुपये से ज्यादा नहीं, सपा सांसद का तंज, दूसरे ग्रह पर रहते हैं

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

इस समय उत्तर प्रदेश में अरहर दाल 200 रुपये से 250 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है, लेकिन योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को नहीं पता कि उनके राज्य में लोग अरहर दाल किस रेट पर खरीद रहे हैं। उनके मुताबिक, राज्य में अरहर 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इतना ही नहीं, दाल की कीमत बताते-बताते वह जोर-जोर से हंसने लगे। वीडियो सामने आने पर सपा सांसद लालजी वर्मा ने योगी कैबिनेट पर हमला बोला है।  

मंत्री ने आगे बात संभालते हुए कहा कि हमारा काम उत्पादन बढ़ाना है और किसानों को जागरूक कराना भी। जैसा की हम जानते हैं कि देश में लगभग 25-30 हजार करोड़ रुपए के आस-पास दलहन का आयात होता है वहीँ दूसरी तरफ देखें तो करीबन 1.20 लाख करोड़ का तिलहन का आयात किया जाता है। आगे किसानों के पक्ष में बोलते हुए मंत्री ने कहा की बदलते समय के अनुसार किसानों को भी जागरूक रहना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: दस दिनों के भीतर कीमतें कम होंगी, पश्चिम बंगाल की CM ने पुलिस और ईबी से बाजारों में छापेमारी करने को कहा

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और यूपी में खेती से संबंधित मुद्दों पर एक संयुक्त बैठक की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में केंद्र और यूपी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। हमने उन्हें अपने कामों की जानकारी दी है जो हम आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।