UP: सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश ने किया सावधान, बोले- भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है जो...

By अंकित सिंह | May 31, 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को सावधान किया है। अखिलेश ने एक एक्स पोस्ट के जरिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को सतर्क रहने को कहा है। अखिलेश ने लिखा कि मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा। 

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा के खिलाफ राजनीतिक तापमान', Akhilesh Yadav बोले- मोदी सरकार में बढ़ी महंगाई और गरीबी

पूर्व सीएम ने कहा कि ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर सकते हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता ज़रूरी है। उन्होंन कहा कि इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई ‘एक्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए, अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र ‘मतदान भी सावधान भी’ को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं। 

प्रमुख खबरें

Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

Kishtwar दुष्कर्म केस में Crime Branch की छापेमारी, अस्पताल कर्मी बर्खास्त

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे