UP: उपचुनावों की तारीख में बदलाव पर अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज, टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे

By अंकित सिंह | Nov 04, 2024

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, यह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पसंद नहीं आ रहा है। तभी उन्होंने भाजपा पर तंज कस दिया है। उन्होंने कहा कि टालेंगे तो और भी बुरा हारेंगे। अखिलेश ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पहले मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला, अब बाक़ी सीटों के उपचुनाव की तारीख़, भाजपा इतनी कमजोर कभी न थी। उन्होंने कहा कि दरअसल बात ये है कि उप्र में ‘महा-बेरोज़गारी’ की वजह से जो लोग पूरे देश में काम-रोज़गार के लिए जाते हैं, वो दिवाली और छठ की छुट्टी लेकर उप्र आए हुए हैं, और उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए वोट डालनेवाले थे। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: दीपावली पर गौतमबुद्ध नगर के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब

राजनीतिक पार्टियों ने आयोग से कहा था कि इससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। भाजपा, बसपा और रालोद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में लोग कार्तिक पूर्णिमा से तीन-चार दिन पहले यात्रा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। उप्र की कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) समेत नौ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना था। हालांकि मतदान की तारीख को बढ़ाकर अब 20 नवंबर कर दिया गया है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच