उत्तर प्रदेश विधानसभा ने दी नीतीश कुमार को बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने आज नीतीश कुमार को पुन: बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए एक प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। योगी ने कहा, 'बिहार में परिवर्तन के लिए बधाई... नीतीश कुमार को बिहार में पुन: मुख्यमंत्री बनने और भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी को उप मुख्यमंत्री बनने पर पूरे सदन की ओर से मैं बधाई देता हूं।'

 

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जिस सुशासन की अपेक्षा रखती थी, हमें विश्वास है कि दोनों (नीतीश और सुशील मोदी) के नेतृत्व में बिहार उस ओर बढ़ेगा। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के संबंधों को देखते हुए बिहार में हुए परिवर्तन से लगता है कि यह अत्यंत आवश्यक था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में काफी संभावनाएं हैं। 'आने वाले समय में हम सब मिलकर आगे बढ़ पाएंगे... पुन: बधाई।'

प्रमुख खबरें

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, गुजरात में 40 लाख से अधिक छात्रों के लिए मुख्यमंत्री पौष्टिक अल्पाहार योजना शुरू

मनरेगा के मूल उद्देश्य को कमजोर कर रहा केंद्र, किसान मजदूर संघर्ष समिति ने लगाए आरोप

SIR के बाद Madhya Pradesh की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 42 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से कटे

इधर बांग्लादेश में बवाल, उधर जयशंकर ने बढ़ा दी अपनी चाल, PM मोदी के दूत बनकर अचानक क्यों पहुं श्रीलंका