UP ATS ने Jaish-e-Mohammed से संबंध के आरोपी मोहम्मद जफर को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, आरोपी मदरसे के नाम पर चंदा एकत्र करके पाकिस्तान भेजने की कोशिश कर रहा था। एटीएस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, निवासी मीरगंज थाना रौटा, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है।

एटीएस के मुताबिक, वह फेसबुक के माध्यम से भी जिहाद और खिलाफत से संबंधित सामग्री साझा करता था। एटीएस का दावा है कि जफर जैश-ए-मोहम्मद के जिहादी समूह से जुड़कर पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में आया और उसने जिहाद में मदद के लिए धन भेजने की पेशकश की। एटीएस के मुताबिक, पाकिस्तानी आका ने उसे कथित तौर पर पाकिस्तानी खाता उपलब्ध कराया, जिसमें धन भेजने का प्रयास किया गया, हालांकि वह सफल नहीं हुआ।

एटीएस के मुताबिक, बाद में जफर ने बाइनेंस खाता मांगा और अन्य पाकिस्तानी संदिग्धों से संपर्क करके कथित तौर पर कई बार क्रिप्टोकरेंसी के रूप में धन भेजा। एटीएस के मुताबिक, एटीएस ने आरोपी को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया और पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। एटीएस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Sanjay Raut का दावा: Election Commission के खिलाफ Mumbai में उतरेगा संयुक्त विपक्ष

PM Narendra Modi 3 नवंबर को Baramati में करेंगे Prerna Sthal का उद्घाटन

पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को उड़ाने का किया ऐलान!

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता को Azad Maidan में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली