उप्र: न्यायाधीश वर्मा का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय किये जाने का अवध बार एसोसिएशन ने किया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के बाद अब अवध बार एसोसिएशन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश का तबादला लखनऊ पीठ में किए जाने का विरोध किया।

अवध बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी प्रस्ताव में बताया गया कि दिल्ली और उड़ीसा उच्च न्यायालय से एक-एक न्यायाधीश का इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तबादला किए जाने की मीडिया में आ रही खबरों का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष आरडी शाही की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई।

प्रस्ताव के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उक्त दोनों न्यायाधीशों के तबादले पर अंतिम फैसला नहीं लिया है लेकिन अगर उनका तबादला इलाहाबाद या लखनऊ में होता है तो अदालतों का बहिष्कार किया जाएगा।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के तबादले का विरोध किया था। न्यायामूर्ति वर्मा के सरकारी घर से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच