उप्र : क्वालिटी बार मामले में आजम खान को मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर जिले में क्वालिटी बार को कथित तौर पर हड़पने के एक आपराधिक मामले में बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन द्वारा पारित किया गया जिन्होंने 21 अगस्त, 2025 को संबंधित पक्षों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

इस प्राथमिकी में आजम खान को नामजद नहीं किया गया था। पांच साल बाद इस मामले की पुनः जांच की गई और आजम खान को इस मामले में आरोपी बनाया गया। क्वालिटी बार रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर सैद नगर के हरदोई पट्टी में स्थित है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील इमरान उल्ला ने दलील दी थी कि प्राथमिकी दर्ज करने में अनुचित विलंब किया गया और प्राथमिकी के मुताबिक, यह घटना 2013 में घटी। इसके अलावा, पांच साल बाद इस मामले में आगे फिर से जांच नहीं की जा सकती।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल