ऑक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भर हुआ UP, मेडिकल कॉलेजों में 30 करोड़ और खर्च कर इंस्टाल कराए जा रहे प्लांट

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 05, 2022

लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम का असर दिखने लगा है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर सेवाओं में भी वृद्धि हो रही है। प्रदेश अब ऑक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भर हो चुका है। इतना ही नहीं, जनवरी तक मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की क्षमता तिगुनी हो जाएगी। सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेजों में 30 करोड़ रुपए और खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट इंस्टाल कराए जा रहे हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना में ऑक्सीजन की मांग सबसे अधिक देखी गई थी। जनवरी 2021 में मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की क्षमता 241 किलो लीटर थी, जिसे ढाई गुना बढ़ाकर 624 किलो लीटर कर दिया गया है। यही नहीं, अगले साल जनवरी तक 820 किलो लीटर तक और बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा हर मेडिकल कॉलेज में 20 किलो लीटर का टैंक अनिवार्य कर दिया गया है। अब मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: योगी के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन शानदार, सरकार को ऐसे ही कमर कसे रखनी होगी 

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन की उपलब्धता दुगुनी कर दी गई है। इसे और बढ़ाकर जनवरी तक तिगुना कर दिया जाएगा। इसके अलावा हर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन टैंक अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी