2024 को लेकर यूपी भाजपा की बड़ी बैठक, नए प्रदेश अध्यक्ष का हो सकता है ऐलान, इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

By अंकित सिंह | Jul 29, 2022

चित्रकूट में उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर का आगाज शुक्रवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा 2024 को लेकर रणनीति तैयार करने में जुटेगी। भाजपा ने 2024 को ध्यान में रखते हुए जो क्लीन स्वीप का टारगेट रखा है, उसे कैसे हासिल किया जाए इस पर ज्यादा चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा हो सकती है। आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। फिलहाल वह योगी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए कई नामों की चर्चा जारी है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मोदी सरकार के मंत्री और योगी सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Hygiene Plus ने किया सुपर स्टॉकिस्ट- डिस्ट्रीब्यूटर मिलन समारोह, सैनिटरी नैपकिन समेत कई उत्पादों की दी जानकारी

इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष पर मंथन भी होगी। खबर के मुताबिक इसी दौरान ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती। नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में फिलहाल पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हाल में ही आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को उपचुनाव में करारी शिकस्त देने के बाद भाजपा अन्य सामाजिक समीकरणों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। सोशल इंजीनियरिंग को साधने के लिए भाजपा की ओर से सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों तथा संयोजकों को इस बैठक में बुलाया गया है। भाजपा का पूरा फोकस अखिलेश यादव और मायावती के वोट बैंक पर है। भाजपा हर हाल में यादव और जाटव वोटों को अपने पक्ष में करना चाहती हैं। हाल में ही भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पसमांदा समाज के मुसलमानों को जोड़ने वाली बात कही गई थी। भाजपा उत्तर प्रदेश में इस बिरादरी को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। 

प्रमुख खबरें

WTC पॉइंट्स दांव पर! Santner बोले - New Zealand में Team India बदला लेने को बेताब होगी

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी