Uttar Pradesh BJP सदस्यता अभियान के सहारे बूथ को देगी मजबूती

By संजय सक्सेना | Aug 28, 2024

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दो सितंबर से भारतीय जनता पार्टी को जन जन से जोड़ने के लिये व्यापक सदस्यता अभियान शुरू कराये जाने की खबरों के बीच  उत्तर प्रदेश में भी एक सितंबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान के लिये एक कार्यशाला का उदघााटन करेंगे। भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सितंबर को काशी में करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को आमजन से बातचीत करने के गुर सिखाएंगे। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने देते हुए कहा कि इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी हिस्सा लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh शिक्षक भर्ती मामले में अब सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को यह भी बताएंगे कि नए सदस्य बनाने के दौरान बातचीत कैसे करनी है। उन्हें सरकार के काम बताने हैं और भाजपा के उन कार्यों की जानकारी भी लोगों को देनी है जो अन्य राज्यों में कर रही है। इसी तरह से 4 सितंबर 5 और 6 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। 7 सितंबर से आमजनों को सदस्य बनाया जाएगा। 

सदस्यता लेने के लिए 8800002024 पर मिस्ड काल करना आवश्यक है। इसके साथ ही नमो एप और ऑफलाइन फॉर्म भरकर सदस्य बनाया जा सकेगा। 1 से 25 सितंबर तक प्राथमिक सदस्यता अभियान, 1 से 15 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान और विशिष्ट सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान