UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट किया जारी, 3 हजार से अधिक छात्रों ने किया था आवेदन

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2025

यूपी बोर्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 की स्क्रूटनी का परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड की ओर से सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में अलग-अलग रिजल्ट घोषित किए गए हैं। इस दौरान प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 23 जिलों का भी परिणाम जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव द्वारा जानकारी दी गई है कि स्क्रूटनी के लिए 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में हजारों स्टूडेंट्स ने आवेदन किया गया था। स्टूडेंट्स द्वारा जमा कराए गए आवेदन पत्रों की जांच के बाद जिनका भी रिजल्ट संशोधित हुआ है, उनका अपडेटेड रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है।

हजारों छात्रों ने किया था आवेदन

12वीं की परीक्षा के लिए कुल 10001 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। जिनमें से 1717 छात्रों के परिणाम में संशोधन किया गया है। कई छात्रों के संशोधित परिणाम में अंकों की बढ़ोत्तरी की गई। तो वहीं कुछ अन्य मामलों में उत्तरपुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन करने के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया है।

जल्द मिलेगी मार्कशीट

स्क्रूटनी के बाद जिन स्टूडेंट्स के अंक बढ़े हैं या फिर परिणाम में बदलाव हुआ है। उनकी संशोधित मार्कशीट भी जल्द ही संबंधित स्कूलों के जरिए वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय के निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह संशोधित अंकपत्र प्राप्त करने के बाद उसे स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराएं। हर साल यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद हर साल हजारों स्टूडेंट्स ने अपने अंकों और परिणामों को लेकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है। किसी भी तरह की गलती मिलने पर अंक संशोधित किए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार