उप्र : हापुड़ में युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2025

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्याना रोड रेलवे फाटक के पास हुई।

गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद