उप्र : भदोही में लापता बच्ची का शव तालाब में मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले मेंज्ञानपुर थाना क्षेत्र के डभका गांव की दलित बस्ती में मंगलवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हुई डेढ़ साल की एक बच्ची का शव बुधवार को एक तालाब में पाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सुनील गौतम की बेटी गौरी (18 माह) कल शाम को करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद बच्ची नहीं मिलने पर उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर रातभर खोजने के क्रम में बुधवार को लापता बच्ची के घर से 20 मीटर दूर तालाब में गौरी का शव मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि खेलते खेलते बच्ची वहां पहुंची होगी और डूब गई होगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

West Bengal का चुनावी गणित: 30% मुस्लिम वोट, 50 सीटों पर सीधा असर, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी?

Valentine Week 2026 Full List: Rose Day से शुरू होगा प्यार का इम्तिहान, देखें 7 दिनों का पूरा शेड्यूल।

Ajit Pawar की मौत हादसा नहीं साजिश, Sanjay Raut ने Justice Loya केस से जोड़ा, CBI जांच की मांग

Bangladesh Land Scam: पूर्व PM Sheikh Hasina को 10 साल की जेल, परिवार के सदस्य भी दोषी करार