UP का लड़का बना Apple का COO, भारत में क्यों हुई अब्दुल की चर्चा?

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2025

दुनिया की बड़ी टेक कंपनी एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपनी कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वो इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो 2015 से इस पद पर हैं। सबीह खान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पैदा हुए थे और बाद में सिंगापुर और फिर अमेरिका चले गए। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकॉनमिक्स और मैकेनिकल डिग्री ली और फिर आरपीआई से मास्टर्स किया। 1995 में उन्होंने एप्पल में शुरुआत की थी और 2019 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। एप्पल में खान ने सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरणीय जिम्मेदारी जैसे अहम सेक्टर्स में बड़ी भूमिका निभाई है। 

इसे भी पढ़ें: Apple के नए COO बने भारतीय मूल के Sabih Khan, जेफ विलियम्स की लेंगे जगह

टिम कुक ने बताया महान रणनीतिकार 

टिम कुक ने उन्हें ब्रिलियेंट स्ट्रैटजिस्ट यानी महान रणनीतिकार बताते हुए कहा कि खान 1995 में सबीह ने एप्पल को जॉइन इंजिनियरिंग में किया था। टिम कुक ने सबीह की तारीफ करते हुए आगे कहा कि उन्होंने पर्यावरण स्थिरता में हमारे महत्वाकांक्षी प्रयासों को आगे बढ़ाया है, जिससे एप्पल के कार्बन फुटप्रिंट को 60 प्रतिशत से अधिक कम करने में मदद मिली है। सबसे बढ़कर, सबीह अपने दिल और अपने मूल्यों के साथ नेतृत्व करते हैं, और मुझे पता है कि वह एक असाधारण मुख्य परिचालन अधिकारी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: Apple ने जारी किया iOS 26 बीटा 3 अपडेट, डिजाइन में किया गया बदलाव

दबाव में भी शांत व प्रभावी ढंग से किया काम

कोविड-19 ने वैश्विक सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित किया था। वैश्विक लॉकडाउन, तालाबंदी और लॉजिस्टिक्स की चुनौतियों के बावजूद, सबिह ने एप्पल की सप्लाई चेन सुचारू रखी। त्वरित फैसले लेते हुए प्रोडक्शन अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा। वैकल्पिक सप्लाइयर्स के साथ साझेदारी की और सुनिश्चित किया कि उत्पादों की डिलीवरी में देरी न हो। उनकी इस रणनीतिक सोच और संकट प्रबंधन की क्षमता ने कंपनी को प्रतिस्पर्धियों से आगे रखा। सबिह की नेतृत्व शैली ने कंपनी को अभूतपूर्व चुनौतियों से निपटने में मदद की। दबाव में भी शांत व प्रभावी ढंग से काम किया।

बीच मीटिंग से उठ एयरपोर्ट के लिए निकले 

2008 में एपल की एक मीटिंग में एशिया में सप्लाई चेन की समस्या पर चर्चा हो रही थी। कुक ने सबिह से पूछा, 'आप अभी भी यहां क्यों हैं?' जवाब में सबिह तुरंत उठे, बिना कपड़े बदले या सामान लिए एयरपोर्ट गए और चीन के लिए उड़ान भर ली। वापसी की तारीख भी तय नहीं की। इससे काम के प्रति उनका समर्पण दिखता है। 

अब्दुल सिर्फ पंचर नहीं बनाता...

सबीह खान के एप्पल के सीओओ बनने की खबर सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। इस खबर पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने लिखा कि भारत के लिए गर्व का पल। एप्पल के नए सीओओ बने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जन्मे सबीह खान। शिक्षा से लेकर अब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी की लीडरशिप तक का ये सफर प्रेरणादायक है। यह दिखाता है कि भारतीय टैलेंट ग्लोबल मंच पर लगातार चमक रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सबीह खान की सफलता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है मुरादाबाद से एप्पल तक का सफर प्रेरणादायक है। ऐसे ही नाम रोशन करते रहो, भारत का सिर ऊँचा होता रहे। इस खबर पर कमेंट करने वाले कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने बातों ही बातों में तंज कसते हुए सबीह खान को बधाई दी। इसी कड़ी में रिजवान हैदर नाम के एक यूजर ने लिखा कि अब्दुल सिर्फ पंचर नहीं बनाता, बल्कि एप्पल का सीओओ भी बनता है। एप्पल के नए सीओओ बने मुरादाबाद के सबीह खान। 

प्रमुख खबरें

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी

क्या Iran पर फिर हमला करेगा US? White House में Donald Trump की सुरक्षा बैठक