निलंबित बसपा विधायक के पति सपा में शामिल, अखिलेश यादव की उपस्थिति में ली सदस्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021

लखनऊ। विधानसभा उप चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्‍मीदवार रहे रणजीत सिंह पटेल शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। पटेल की पत्‍नी जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से बसपा की विधायक हैं। सपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रणजीत सिंह पटेल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पटेल के पिता और माता दोनों जौनपुर जिले के मडि़याहूं क्षेत्र से विधायक रहे हैं। पटेल पूर्व पीसीएस अधिकारी हैं जो 2019 में बसपा उम्‍मीदवार बने थे। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर