JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 25, 2026

उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने राजधानी लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) परियोजना के संचालन एवं रखरखाव के लिए फर्म के चयन को मंगलवार को मंजूरी दे दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस निर्णय की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के तहत एक कैलेंडर वर्ष में 50 दिनों के लिए इन सुविधाओं का सरकारी संस्थाओं को निशुल्क आवंटन किया जाएगा। जेपीएनआईसी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश की पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था। सपा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल के फैसले की आलोचना करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भाजपा सरकार है या दुकानदार?

अब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने लखनऊ के जेपीएनआईसी (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कैबिनेट में ले लिया है। अब तो बस सरकार को ही ठेके पर देना या बेचना बचा है।’’ उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘‘कमीशन भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़।

प्रमुख खबरें

Nepal Border तक भागने की कोशिश नाकाम, Shiva Sharma Case में UP STF ने श्रद्धा दुबे को दबोचा

Ultra Processed Foods पर विशेषज्ञों में मतभेद, शोध में सामने आए मिले-जुले नतीजे

HNGIL का विनिर्माण क्षमता विस्तार पर 500 करोड़ रुपये तक निवेश का लक्ष्य

Manoj Joshi ने Sardar Patel बनने के लिए 7 साल किया शोध, पढ़ीं 260 से ज्यादा किताबें