UP Cabinet Expension: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जाट नेता Bhupendra Chaudhary ने ली मंत्री पद की शपथ

By Neha Mehta | May 10, 2026

उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार हुआआदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुरादाबाद के रहने वाले जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में गिना जाता है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी

इसे भी पढ़ें: शपथ ग्रहण में योगी-शुभेंदु का वो पल! भगवा गमछे ने बंगाल में दे दिया बड़ा संदेश!

चौधरी वर्ष 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने थे और वर्तमान में भी वह उच्च सदन के सदस्य हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। बाद में वर्ष 2019 में उन्हें इसी विभाग का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

Energy Shortage in Bangladesh: 8 बजे बंद होंगे शॉपिंग मॉल, संकट से निपटने के लिए मांगा भारत का Diesel Support

Lok Sabha की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वंदे मातरम का हुआ गान, पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

हूती विद्रोहियों का सबसे बड़ा हमला..सऊदी के जहाज को उड़ाया!

कर्नाटक विधानसभा में Food Safety Raid, थाली में मिले Cockroaches, मंत्रियों की सेहत से खिलवाड़