UP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए चेहरे, कल शाम शपथ ग्रहण! Lucknow में सियासी पारा हाई

By अंकित सिंह | May 09, 2026

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा अब तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल यानी की 10 मई को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 6 नए विधायकों को उत्तर प्रदेश में मंत्री बनाया जाएगा। इन नाम में सपा की बागी विधायक पूजा पाल और मनोज पांडे का भी नाम शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के मन में झूठ का बीज बो रही हैं अंग्रेजी कविताएं, 'जॉनी-जॉनी यस पापा' पर भड़के UP के मंत्री

कोलकाता में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बंगाल की पहली भाजपा सरकार का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर आदित्यनाथ भी मौजूद थे। आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र भी पहनाया। आदित्यनाथ ने मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारी ने एक जनसभा में आदित्यनाथ को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका बंगाल की धरती पर स्वागत किया था।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।