UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल ने राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस एवं बीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता 12 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र इंटर्नशिप के दौरान विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के उपचार में सहयोग करने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं, वार्ड, ओपीडी और रात्रिकालीन ड्यूटी में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न पात्र वर्गों के कुल 2,76,057 छात्र इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इन छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए कुल 551.85 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के 51,078 छात्रों के लिए 163.42 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति के 64,971 छात्रों के लिए 58.17 करोड़ रुपये, अनुसूचित जनजाति के 5,192 छात्रों के लिए 9.21 करोड़ रुपये और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,36,136 छात्रों के लिए 300 करोड़ रुपये शामिल हैं।

खन्ना ने बताया कि इसी क्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के 18,680 छात्रों को 21.05 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mary Millben बोल सकती हैं तो Imran Khan क्यों नहीं? Leave India Notice पर भड़के Abhijeet Dipke

Delhi Police के फैसले पर Supreme Court का सवाल, पूछा- Jantar Mantar को क्यों डीनोटिफाई किया?

Assam में मंत्रियों के आश्वासन के बाद Akhil Gogoi ने 13 दिन बाद खत्म किया धरना

चौथे T20I में West Indies से मिली हार, Shreyas Iyer ने गेंदबाजी को माना जिम्मेदार