उप्र : कासगंज में किशोर को खंभे से बांधकर पीटने के सिलसिले में मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 15 वर्षीय लड़के को चोरी के शक में कथित तौर पर खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके बावजूद, कुछ दबंगों ने उसे पकड़ लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। हालांकि कासगंज कोतवाली में किशोर के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2) (जान बूझ कर चोट पहुंचाना) 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) तथा 351(3) (झूठा आरोप लगाकर आपराधिक धमकी) के तहत नदरई निवासी सुनील, सूरज और अनूप के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

IEA Report: हरित ऊर्जा विस्तार से भारत ने ईंधन आयात पर 100 अरब डॉलर बचाए

इस कमरे में भारत-इजरायल ने मचाया तहलका, दिमाग हिल जाएगा!

एसबीआई का नेट प्रॉफिट Q2 में 14.3% उछलकर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा