उप्र : विधायक अब्बास अंसारी सहित पांच के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

दिवंगत माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे और मऊ सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी सहित पांच लोगों के खिलाफ चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली में मंगलवार को गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया, इन पर अब्बास अंसारी के चित्रकूट की रगौली जेल में बंद रहने के दौरान गैंग चलाकर रंगदारी वसूलने और लोगों को डराने—धमकाने के आरोप हैं। यह मुकदमा कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी इस वक्त कासगंज की जेल में बंद है। अन्य चार आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। यह चारों आरोपी इसके पहले अब्बास और उसकी पत्नी निकहत अंसारी को अवैध ढंग से जेल में मिलवाने के आरोप में जेल जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

नेशनल अवॉर्ड मिलते ही लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे Kartik Aaryan, बप्पा के चरणों में समर्पित किया पदक

Save India Save Shariat अभियान पर जबरदस्त घमासान, All India Muslim Personal Law Board की मुहिम का Muslims ने ही कर दिया विरोध

PISA रिपोर्ट में छात्रों की पढ़ने की क्षमता घटी, सिर्फ AI बैन से नहीं सुधरेगा स्तर

राजनीति में कुसंस्कार को बढ़ावा देती कांग्रेस