उप्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी लिखा, स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! श्रद्धेय बापू की शिक्षाएं और उनका त्यागमय जीवन विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

उन्होंने इसी पोस्ट में आगे कहा, आइए, बापू के दिखाए सत्य, अहिंसा व स्वदेशी के मार्ग पर चलकर हम सभी नए भारत-विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्पित हों।। बयान के मुताबिक, समारोह के दौरान बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम सहित महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न भजन गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत