UP के Chief Secretary ने Expressway और औद्योगिक परियोजनाओं की समय-सीमा तय की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 01, 2026

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित विभिन्न एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारों, औद्योगिक केंद्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई परियोजना समीक्षा समूह की बैठक में इन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए।

गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य हासिल करें। बैठक में ‘यूपी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स’ (यूपीआईएमएलसी) तथा उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे (यूपीआईडीसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने दोनों परियोजनाओं के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि परियोजनाओं के अगले चरण में किसी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहने और सामने आने वाली अड़चनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Pakistan को हराने के बाद बोले Harmanpreet Singh, ऐसी गलतियों की गुंजाइश नहीं

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में

Hyundai Motor India की कुल Sales 10.8 Percent बढ़ी, जुलाई का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Bihar में नए उद्योगों के 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी राज्य सरकार: Samrat Choudhary